ICC Women: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच होल्कर स्टेडियम में बुधवार को महिला विश्व कप 2025 का 23वां मैच खेला जाना है, जिसमें दोनों टीमें सेमीफाइनल से पहले अपनी तैयारियों को परखने उतरेंगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 में से चार मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले जीते, जबकि श्रीलंका के विरुद्ध मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया।

Advertisement

वहीं, इंग्लैंड की टीम भी पांच में से 4 मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन नेट रन रेट में मामूली अंतर के चलते तीसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत को शिकस्त दी है, जबकि पाकिस्तान के विरुद्ध मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं।

ट्रेनिंग सेशन के दौरान पिंडली में खिंचाव के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं। उनके स्थान पर ताहलिया मैकग्राथ को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि बेथ मूनी विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगी। जॉर्जिया वोल को भी इस मुकाबले में मौका दिया जा सकता है।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैच के लिए काली मिट्टी वाली पिच का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पिच के फ्लैट होने की उम्मीद है। इंदौर में उमस और हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही हल्की बारिश की भी आशंका है।

दोनों देशों के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। वहीं, इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

Advertisement

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैच के लिए काली मिट्टी वाली पिच का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पिच के फ्लैट होने की उम्मीद है। इंदौर में उमस और हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही हल्की बारिश की भी आशंका है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की टीम: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैंब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल, सारा ग्लेन, एम अर्लॉट, लॉरेन फाइलर, डेनिएल व्याट-हॉज।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार