ICC Women: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के 23वें मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी हैं। ऐसे में इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें अपनी तैयारियों को परखने उतरी हैं।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वोल, सोफी मोलिनक्स और किम गार्थ को शामिल किया गया है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की नियमित कप्तान एलिसा हीली नहीं खेल रही हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान हीली ने पिंडली में खिंचाव महसूस किया था। उनके स्थान पर ताहलिया मैकग्राथ को टीम की कमान सौंपी गई है। बेथ मूनी विकेटकीपर की भूमिका निभा रही हैं।

इंदौर में बुधवार को उमस और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश की आशंका भी है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 में से चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले जीते, जबकि श्रीलंका के विरुद्ध मैच बारिश के चलते रद्द हो गया।

दूसरी ओर, इंग्लैंड 5 में से चार मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से शिकस्त दी थी, जिसके बाद बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के खिलाफ जीत दर्ज की। इस बीच पाकिस्तान के विरुद्ध मैच बेनतीजा रहा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 में से चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले जीते, जबकि श्रीलंका के विरुद्ध मैच बारिश के चलते रद्द हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन : जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गार्थ और मेगन शट्ट।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार