टोक्यो में आयोजित डेफलंपिक्स 2025 में कोमल वाघमारे ने भारत का नाम रोशन किया है। नवी मुंबई पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात मिलिंद वाघमारे की बेटी कोमल ने एयर राइफल शूटिंग इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। कोमल ने अपने लक्ष्य को लेकर बताते हुए दूसरे एथलीट्स को भी खुद की काबिलियत पर विश्वास रखने की सलाह दी है।

Advertisement

विमेंस 10 मीटर एयर रायफल में कोमल वाघमारे ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने, मोहम्मद वानिया के साथ मिक्स्ड 10 मीटर एयर रायफल टीम इवेंट में भी तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

घर लौटने के बाद कोमल वाघमारे ने आईएएनएस से कहा, "टोक्यो जाना अविश्वसनीय था। जब मुझे डेफलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया, तो बहुत खुशी हुई। यह प्रतियोगिता बेहद मुश्किल थी, लेकिन इसके लिए भारतीय टीम बहुत अच्छी तरह से तैयार थी। अब जब हमने पदक जीते हैं, तो मुझे और भी अच्छा लग रहा है क्योंकि मैंने एक नहीं, बल्कि दो मेडल जीते हैं।"

कोमल वाघमारे ने अपने अगले लक्ष्यों को लेकर कहा, "मैं भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक जीतना चाहती हूं। 2028 एलए ओलंपिक और 2029 ग्रीस डेफ ओलंपिक मेरा अगला लक्ष्य है। मुझे सरकार से उम्मीद है कि उन्होंने एथलीट्स की नौकरी को लेकर जो वादे किए थे, मैं चाहूंगी कि मुझे भी वो नौकरी मिले। मैं चाहती हूं कि युवा एथलीट्स भी भारत के लिए पदक जीतें।"

घर लौटने के बाद कोमल वाघमारे ने आईएएनएस से कहा, "टोक्यो जाना अविश्वसनीय था। जब मुझे डेफलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया, तो बहुत खुशी हुई। यह प्रतियोगिता बेहद मुश्किल थी, लेकिन इसके लिए भारतीय टीम बहुत अच्छी तरह से तैयार थी। अब जब हमने पदक जीते हैं, तो मुझे और भी अच्छा लग रहा है क्योंकि मैंने एक नहीं, बल्कि दो मेडल जीते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

15 से 26 नवंबर के बीच जापान के टोक्यो में आयोजित डेफलंपिक्स 2025 में कुल 73 भारतीय एथलीट्स ने 11 खेलों में पदकों के लिए मुकाबला किया। भारतीय एथलीट्स ने इन खेलों में कुल 20 मेडल जीते, जिनमें 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार