वर्ल्ड टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) फाइनल के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में शनिवार को साउथ कोरिया के लिम जोंग-हून और शिन यू-बिन की जोड़ी ने चीन के ओलंपिक चैंपियन वांग चुकिन-संग यिंग्शा की जोड़ी को सीधे गेम में 11-9, 11-8, 11-6 से शिकस्त दी।

Advertisement

पहले गेम में 11-9 से हारने के बाद, वांग और सन ने दूसरे गेम में लगातार चार अंक लेकर स्कोर 9-8 कर दिया, लेकिन साउथ कोरियन जोड़ी ने वापसी करते हुए 11-8 से जीत हासिल की। ​​दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और तीसरे गेम में 11-6 से जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

इससे पहले दिन में, टखने की चोट के कारण सन को हमवतन कुआई मान के खिलाफ महिलाओं के सिंगल्स सेमीफाइनल से हटना पड़ा था।

कुआई ने तीसरे गेम में 12-10 से जीत हासिल कर 2-1 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद सन ने अपने टखने के दर्द के उपचार के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया। एक्शन में लौटने के बाद, दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी ने चौथे गेम में 11-7 से जीत हासिल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। हालांकि, सन के टखने की चोट उन्हें परेशान करती रही। पांचवां गेम 11-3 से हारने के बाद, वह मुकाबले से हट गईं, जिसके साथ कुआई ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।

महिला सिंगल्स में एक और ऑल-चाइनीज मुकाबले में वांग मान्यु ने चेन यी को 11-9, 11-3, 12-10, 11-8 से शिकस्त दी।

कुआई ने तीसरे गेम में 12-10 से जीत हासिल कर 2-1 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद सन ने अपने टखने के दर्द के उपचार के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया। एक्शन में लौटने के बाद, दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी ने चौथे गेम में 11-7 से जीत हासिल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। हालांकि, सन के टखने की चोट उन्हें परेशान करती रही। पांचवां गेम 11-3 से हारने के बाद, वह मुकाबले से हट गईं, जिसके साथ कुआई ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दूसरे पुरुष सेमीफाइनल में वांग चुकिन का मुकाबला स्वीडन के ट्रुल्स मोरेगार्ड से होगा। सीजन के आखिरी टूर्नामेंट के तौर पर डब्ल्यूटीटी फाइनल रविवार को खत्म होगा, जिसमें पुरुष और महिला सिंगल्स खिताब के लिए खेलेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार