डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2026 में सोमवार को आद्या बहेती और राजदीप बिस्वास ने क्रमशः अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स और अंडर-11 बॉयज सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

सामा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में, आद्या ने साक्ष्य संतोष को 15-13, 11-8, 12-10 से हराया। वहीं, राजदीप बिस्वास ने बॉयज सिंगल्स फाइनल में शर्विल करंबेलकर को 11-8, 11-6, 11-13, 11-4 से मात दी।

Advertisement

बॉयज अंडर-15 इवेंट में, विवान दवे ने ऋषान चट्टोपाध्याय को 9-11, 11-9, 11-6, 11-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, रुद्र जेना ने प्रणव भट्ट को 11-4, 11-8, 11-5 से हराया। अब विवान दवे और रुद्र जेना अगले मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स की टॉप सीड अंकोलिका चक्रवर्ती, दूसरी सीड नैशा रेवास्कर और तनिष्का कालभैरव ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम 8 में जगह बना ली है।

अंडर-19 गर्ल्स और बॉयज सिंगल्स के टॉप सीड भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। रविवार को, डिफेंडिंग चैंपियन सिंड्रेला दास, टॉप सीड दिव्यांशी भौमिक और जापान की मिकू मात्सुशिमा ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2026 में अपने-अपने ग्रुप में शानदार जीत के साथ लड़कियों के अंडर-19 सिंगल्स कैंपेन की शुरुआत की। सिंड्रेला ने शनिवार को अंडर-17 का खिताब जीता था।

ग्रुप 2 में, मिकू ने गुंजन कुमार को 11-3, 11-6, 11-4 से मात दी। लड़कों की अंडर-19 कैटेगरी में टॉप सीड खिलाड़ियों ने भी नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली। अंडर-15 के टॉप सीड खिलाड़ी भी अपने ग्रुप में आसान जीत के साथ नॉकआउट स्टेज में पहुंच गए।

Advertisement

अंडर-19 गर्ल्स और बॉयज सिंगल्स के टॉप सीड भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। रविवार को, डिफेंडिंग चैंपियन सिंड्रेला दास, टॉप सीड दिव्यांशी भौमिक और जापान की मिकू मात्सुशिमा ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2026 में अपने-अपने ग्रुप में शानदार जीत के साथ लड़कियों के अंडर-19 सिंगल्स कैंपेन की शुरुआत की। सिंड्रेला ने शनिवार को अंडर-17 का खिताब जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

वडोदरा में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात की ओर से पेश किए गए डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर के दूसरे एडिशन को टेबल टेनिस एसोसिएशन ऑफ बड़ौदा होस्ट कर रहा है, जिसमें अंडर 11 से अंडर 19 आयु वर्ग में कुल 226 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार