डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2026 में भारत की सिंड्रेला दास और रूपम सरदार ने अंडर 17 लड़कियों और अंडर 17 लड़कों के सिंगल्स खिताब को अपने नाम किया। वहीं, अंडर 13 में दिविजा पॉल और देव प्रणव भट्ट ने क्रमश: लड़कियों और लड़कों का खिताब जीता।

Advertisement

शनिवार को वडोदरा के सामा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंड्रेला ने अंडर 17 लड़कियों के सिंगल्स फाइनल में हंसिनी मथन के खिलाफ 11-3, 9-11, 11-9, 11-8 से जीत दर्ज की। वहीं, रूपम सरदार ने लड़कों के अंडर 17 फाइनल में सोहम मुखर्जी को 11-8, 6-11, 11-5, 11-3 से शिकस्त दी।

Advertisement

इससे पहले सिंड्रेला ने सेमीफाइनल में जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त मिकू मात्सुशिमा को हराया था। फाइनल में उन्होंने दमदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में दबदबा बनाया। लेकिन हंसिनी, जिन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड दिव्यांशी भौमिक को हराया था, उन्होंने अपनी लय हासिल की और दूसरा गेम जीत लिया। हालांकि, अनुभव के चलते सिंड्रेला ने कड़ी टक्कर के बावजूद अगले दो गेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

रविवार को सिंड्रेला के पास अंडर 19 मिक्स्ड डबल्स का ताज जीतने का भी मौका मिलेगा। सिंड्रेला अपने जोड़ीदार सार्थक आर्य के साथ टॉप सीड अभिनंद प्रधिवाधी और अनन्या मुरलीधरन के खिलाफ फाइनल में जगह बना चुकी हैं।

अंडर 13 कैटेगरी में, दिविजा पॉल ने 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लड़कियों के सिंगल्स फाइनल में हर्षिता नूरानी को 11-7, 7-11, 8-11, 11-7, 11-5 से हराया, जबकि देव प्रणव भट्ट ने अश्वजित मुथुकुमारन पर 11-6, 7-11, 11-7, 11-4 से जीत हासिल करते हुए लड़कों का सिंगल्स खिताब जीता।

इससे पहले, विवान दवे और नैशा रेवास्कर ने अंडर 15 मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में टॉप सीड आदित्य दास और अंकोलिका चक्रवर्ती को एक रोमांचक मैच में हराकर उलटफेर किया। यह मैच एक्स्ट्रा प्वाइंट्स तक गया।

Advertisement

अंडर 13 कैटेगरी में, दिविजा पॉल ने 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लड़कियों के सिंगल्स फाइनल में हर्षिता नूरानी को 11-7, 7-11, 8-11, 11-7, 11-5 से हराया, जबकि देव प्रणव भट्ट ने अश्वजित मुथुकुमारन पर 11-6, 7-11, 11-7, 11-4 से जीत हासिल करते हुए लड़कों का सिंगल्स खिताब जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह दूसरा साल है जब डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर का आयोजन वडोदरा में हो रहा है। इसमें अंडर 11 से अंडर 19 कैटेगरी तक के मुकाबले होंगे, जिसमें कुल 226 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार