भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका को अंडर 19 महिला विश्व कप के अभ्यास मैचों में हार का सामना करना पड़ा जबकि रवांडा ने आयरलैंड पर सनसनीखेज जीत दर्ज की।

Advertisement

बांग्लादेश ने सात विकेट पर 121 रन बनाये जिसमें शोरना अख्तर ने 54 गेंदों में नाबाद 75 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 118/2 रन ही बना सकी।

Advertisement

मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 61 रन पर सिमट गयी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने

आठ विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।

विश्व कप में पदार्पण करने जा रहे रवांडा ने 103/7 रन बनाये लेकिन आयरलैंड को 102 रन पर रोककर रोमांचक जीत हासिल की।

अन्य मैचों में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के 109/6 के स्कोर को सात विकेट और पांच ओवर से ज्यादा शेष रहते पार कर लिया। वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को 71/8 पर रोकने के बाद छह विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने इंडोनेशिया को 10 विकेट से हराया जबकि अमेरिका ने 122/7 बनाने के बाद यूएई को 91/6 पर रोक दिया।

Advertisement

विश्व कप में पदार्पण करने जा रहे रवांडा ने 103/7 रन बनाये लेकिन आयरलैंड को 102 रन पर रोककर रोमांचक जीत हासिल की।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार