विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वीयाटेक इंडियन वेल्स मास्टर्स में अपना खिताब बचाने के लिए तैयार हैं और पोलैंड की इस खिलाड़ी को ड्रा में शीर्ष वरीयता दी गयी है।

Advertisement

डब्लूटीए 1000 टूर्नामेंट आठ मार्च से शुरू होगा और गत चैंपियन स्वीयाटेक अपना खिताब बचाने उतरेंगी। सभी 32 सीडिड खिलाड़ियों की तरह स्वीयाटेक को पहले राउंड में बाई मिली है।

Advertisement

चार पूर्व विजेताओं में दो का सामना तीसरे दौर में हो सकता है। 32वीं सीड और 2019 की चैंपियन बियांका आंद्रेसेस्कू तीसरे दौर में स्वीयाटेक की प्रतिद्वंद्वी हो सकती हैं।

इस वर्ष की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका को दूसरी वरीयता मिली है। उनका दूसरे दौर में एलिज कोर्नेट या एवगेनिया रोडिना से मुकाबला हो सकता है।

बीएनपी परीबा ओपन अमेरिका में दो लगातार डब्लूटीए टूर्नामेंटों की शुरूआत करेगा। मियामी ओपन 21 मार्च से शुरू होगा।

इस वर्ष की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका को दूसरी वरीयता मिली है। उनका दूसरे दौर में एलिज कोर्नेट या एवगेनिया रोडिना से मुकाबला हो सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार