शीर्ष वरीयता प्राप्त और दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में यूएस ओपन के महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड के मैच में कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराया।

Advertisement

तेज धूप में नारंगी रंग की चमकदार किट पहनकर खेल रहीं आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दुनिया की 92वें नंबर की खिलाड़ी राखिमोवा की कड़ी चुनौती का सामना किया और जीत हासिल कर लगातार पांचवें साल यूएस ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई।

यूएस ओपन के छठे दिन हुए इस मैच से पहले आर्यना सबालेंका को ज्यादा मुश्किल चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा था। उन्होंने अपने पहले दो मुकाबलों में कुल मिलाकर सिर्फ 8 गेम गंवाए थे और कोर्ट पर केवल 2 घंटे 35 मिनट ही बिताए थे।

सबालेंका ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की और जल्दी ही अपनी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। उज्बेकिस्तान की 25 वर्षीय राखिमोवा शुरुआत में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ दबाव में नजर आईं। हालांकि, 5-3 से पीछे होने के बावजूद राखिमोवा ने हार नहीं मानी। उन्होंने एक महत्वपूर्ण सर्विस गेम जीता और अपनी बेहतरीन रिटर्न, समझदारी भरे शॉट्स और अलग-अलग तरह के स्ट्रोक्स से मुकाबले में चुनौती पेश करने की कोशिश की।

इसके बाद भी सबालेंका ने अपनी सर्विस पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और सिर्फ 35 मिनट में पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस सेट में चार ऐस लगाए और एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया। अपनी पहली सर्विस पर उन्होंने 81 फीसदी अंक जीते, जबकि राखिमोवा पूरे सेट में उनकी सर्विस को एक बार भी नहीं तोड़ सकीं। सबालेंका को सेट के दौरान एक भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा।

सबालेंका ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की और जल्दी ही अपनी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। उज्बेकिस्तान की 25 वर्षीय राखिमोवा शुरुआत में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ दबाव में नजर आईं। हालांकि, 5-3 से पीछे होने के बावजूद राखिमोवा ने हार नहीं मानी। उन्होंने एक महत्वपूर्ण सर्विस गेम जीता और अपनी बेहतरीन रिटर्न, समझदारी भरे शॉट्स और अलग-अलग तरह के स्ट्रोक्स से मुकाबले में चुनौती पेश करने की कोशिश की।

Also Read: LIVE Cricket Score

राखिमोवा ने इस यूएस ओपन में भी दिखाया कि वह बड़े उलटफेर कर सकती हैं। पहले दौर में उन्होंने दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा को सीधे सेटों में हराकर सभी को चौंका दिया था। अब सबालेंका का अगला मुकाबला अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और 15वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर के बीच होने वाले तीसरे दौर के मैच की विजेता से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार