टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुके आशीष चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में जारी आईबीए पुरुष विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 के 80 किग्रा भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

आशीष ने 2021 में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ईरान के मेसम घेशलाघी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के इस 28 वर्षीय डायनामिक मुक्केबाज ने पहला राउंड शुरू होने के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी को बैकफुट पर रखने के लिए शक्तिशाली जैब्स लगाते हुए अपने आक्रामक इरादे जाहिर कर दिए।

आशीष के नाम 2019 में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप का रजत पदक है। आशीष ने अपने स्मार्ट मूवमेंट और सुप्रीम टेक्निकल एबिलिटी का उपयोग करके अगले राउंड में ईरानी मुक्केबाज को पीछे छोड़ दिया और अंतत: जीत हासिल करने में सफल रहे।

आशीष को अब अंतिम-16 दौर में दो बार के ओलंपिक चैंपियन क्यूबा के अर्लेन लोपेज की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

इस बीच, पहली बार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हर्ष चौधरी 86 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के बिली मैकलिस्टर के खिलाफ 0-5 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

Advertisement

बुधवार को, निशांत देव (71 किग्रा) टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 2021 में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अजरबैजान के सरखान अलियेव से भिड़ेंगे।

इस बीच, पहली बार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हर्ष चौधरी 86 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के बिली मैकलिस्टर के खिलाफ 0-5 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार