क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज 36 साल के हो गए। 2004 में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाले धोनी आज दुनिया के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं। आइए जानते हैं जानिए मोस्ट सैक्सफुल धोनी यानी एमएस धोनी से जुड़ी रोचक बातें....
# 1 - धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची मे हुआ था । धोनी के पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है। धोनी के एक भाई ( नरेंद्र धोनी) और बहन ( जयंती धोनी) हैं। धोनी की पैतृक गांव लवाली उत्तराखंड के अलमोड़ा डिस्ट्रिक्ट के लामगढ़ ब्लॉक में है।
# 2 - धोनी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। 93 गेंदों में 148 रन की शानदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए थे । टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एडम गिलक्रिस्ट (57 गेंद) और पाकिस्तान के कामरान अकमल (81 गेंद) ही उनसे आगे हैं।