भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी का मानना है कि आगामी वनडे सीरीज उनकी टीम के लिए 'वर्ल्ड नंबर 1' टीम इंडिया के खिलाफ खुद को परखने और भारतीय सरजमीं पर जीत का स्वाद चखने के 24 साल के इंतजार को खत्म करने का एक शानदार मौका होगा।
वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है, जिसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा मैच आयोजित होगा। दोनों देश 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेलेंगे। वेस्टइंडीज की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए 23 सितंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है।
वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी बार द्वपिक्षीय वनडे सीरीज नवंबर 2002 में वनडे सीरीज जीती थी। इस टीम ने भारतीय सरजमीं पर अब तक कोई टी20 सीरीज अपने नाम नहीं की है।