मार्को जानसेन ने एक हाथ से पकड़ा असाधारण कैच, कहा- उम्मीद नहीं थी (मार्को जानसेन ने एक हाथ से पकड़ा असाधारण कैच, कहा- उम्मीद नहीं थी)
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन से जीत हासिल कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका की जीत में ऑलराउंडर मार्को जानसेन की अहम भूमिका रही।
जानसेन ने बल्ले और गेंद के साथ-साथ अपनी बेहतरीन फील्डिंग से टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके एक बेहतरीन कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
बल्लेबाजी के दौरान जानसेन ने सातवें नंबर पर उतरकर 59 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में 7 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिया। यह विकेट ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का था। इसके अलावा, फील्डिंग में सिर्फ जानसेन ही दिखे। जानसेन ने 4 कैच पकड़े। इसमें मैट रेनशॉ का कैच सोशल मीडिया पर वायरल है।