ENG vs SL: मेंडिस औऱ वेल्लालागे का धमाल, श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को हराया (Kusal Mendis vs England)
England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Report: कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के शानदार शतक और डुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) की गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार (24 सितंबर) को हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। मेंडिस ने शानदार शतक जड़ा औऱ 100 गेंदों में 121 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा ओपनिंग करने उतरे कामिंदु मेंडिस ने 65 गेंदों में 54 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 गेंदों में 137 रनों की अहम साझेदारी हुई।
इन दोनों के अलावा पवन रत्नायके ने 39 गेंदों में 48 रन और जनिथ लियंगे ने 26 गेंदों मे 32 रन का योगदान दिया।