Advertisement

VIDEO : नॉर्खिया पर चढ़ा हिंदुस्तान का रंग, हिंदी बोलते हुए कहा- 'गर्मी बहुत है पर ठीक है'

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 12 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। श्रेयस अय्यर और एनरिक नॉर्खिया जैसे कुछ खिलाड़ियों के वापिस आ जाने के बाद ये टीम और भी खतरनाक हो

Shubham Yadav
By Shubham Yadav September 18, 2021 • 19:27 PM
Cricket Image for VIDEO : नॉर्खिया पर चढ़ा हिंदुस्तान का रंग, हिंदी बोलते हुए कहा- 'गर्मी बहुत है पर
Cricket Image for VIDEO : नॉर्खिया पर चढ़ा हिंदुस्तान का रंग, हिंदी बोलते हुए कहा- 'गर्मी बहुत है पर (Image Source: Google)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 12 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। श्रेयस अय्यर और एनरिक नॉर्खिया जैसे कुछ खिलाड़ियों के वापिस आ जाने के बाद ये टीम और भी खतरनाक हो गई है। नॉर्खिया एक बार फिर कगिसो रबाडा के साथ टीम के लिए मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज होने वाले हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में गर्मी काफी चरम पर है, लेकिन नॉर्खिया अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बहरहाल, इस गर्मी के चलते ही उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Trending


दक्षिण अफ्रीकी स्पीडस्टर को दिल्ली कैपिटल्स टीवी #CapitalsUnplugged पर एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी में बोलते हुए देखा गया। इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्वारंटीन के बाद लड़कों को देखकर उन्हें कैसा लगा। तो उनका जवाब हिंदी में था। उन्होंने कहा, "गर्मी बहुत है, लेकिन ठीक है"!

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

नॉर्खिया ने जैसे ही सवाल का हिंदी में जवाब दिया, उनके चेहरे पर एक चुटीली मुस्कान आ गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement