मुंबई, 3 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला विश्व कप में भारत की रविवार को पाकिस्तान पर जीत के बाद अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और अनुपम खैर जैसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने टीम को बधाई दी है। भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 95 रनों से हरा दिया। यह भारतीय महिलाओं की लगातार तीसरी जीत है।
मैच के बाद अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत के लिए बधाई। दुआ है आप और आगे बढ़ती रहें और इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करती रहें।"
T 2473 - Congratulations INDIA Women's Cricket team for your most convincing win ..!! May you continue to prosper and bring greater glory !! pic.twitter.com/2vPoKZ3l2H
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 2, 2017
अनिल कपूर ने लिखा है, "इन महिलाओं पर मुझे गर्व है। आईसीसी महिला विश्व कप-2017। उम्मीद है यह जीत अन्य महिलाओं को अपने क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी।" ये भी पढ़ें: कप्तान विराट कोहली ने इसे ठहराया वेस्टइंडीज से मिली हार का दोषी
So proud of these women! #ICCWomensWorldCup2017... Hope this picture inspires & empowers all our girls to excel in any field they choose! pic.twitter.com/O1VQMQm39t
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) July 3, 2017