DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव केस आने के बाद पूरी टीम आइसोलेशन में चली गई है। क्रिकबज की खबर के अनुसार दिल्ली कैपिटिल्स का एक नेट गेंदबाज ताजा टेस्ट में कोविड-91 पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि इसे लेकर फ्रेंचाइजी या बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार (8 मई) शाम को डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपना 11वां मुकाबला खेलने उतरेगी। रविवार सुबह हुए टेस्ट के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों को होटल रूम में आइसोलेट कर दिया गया है।
यह दूसरी बार है जब आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम का कोई सदस्य कोरोना की चपेट में आया है। इससे पहले फीजियो पैट्रिक फरहार्ट, ऑलराउंडर मिचेल मार्श और विकेटकीपर टिम सेफर्ट समेत सपोर्ट स्टाफ के तीन सदस्य कोरोना पॉजिविट आए थे। दोनों टीमों के बीच पुणे में मुकाबला खेला जाना था, लेकिन इसके बाद मैच मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया था।