Delhi Police arrest 6 Bookies ()
नई दिल्ली, 11 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के मैच में एक करोड़ का सट्टा लगाने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को दी गई जानकारी में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक व्यक्ति ने बी.टेक किया है।
खुफिया जानकारी मिलने पर पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में स्थित एक फ्लैट से मंगलवार रात को मुकेश कुमार (56), मनमोहन कृष्ण (38), विनोद कुमार (32), मनीष कुमार (28), नवीन कुमार (28) और केशव (28) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने कहा कि इन छह लोगों पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप