तेंदुलकर से 1 पारी कम खेल जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन पूरे किए (तेंदुलकर से 1 पारी कम खेल जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन पूरे किए )
मंगलवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ली-स्ट्रीट में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए यह मैच यादगार रहा। रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 23,000 रन पूरे किए।
जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में 44 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रूट के 23,000 रन पूरे हो गए। यह उपलब्धि रूट ने अपनी पारी का तीसरा रन बनाते ही हासिल की।
रूट ने 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट मिलाकर कुल 521 पारी खेली। सबसे तेज 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में रूट दूसरे स्थान पर चले गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर से एक पारी कम खेल यह उपलब्धि हासिल की है। तेंदुलकर ने यहां तक पहुंचने के लिए 522 पारियां खेली थीं।