फुटपाथ पर फिसलकर गिर जाता, रचिन रवींद्र की इंजरी पर न्यूजीलैंड कोच वाल्टर का बयान (फुटपाथ पर फिसलकर गिर जाता, रचिन रवींद्र की इंजरी पर न्यूजीलैंड कोच वाल्टर का बयान )
न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र कंधे की चोट की वजह से भारत के खिलाफ होने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। रवींद्र एक प्रमोशनल शूट करते हुए पिछल सप्ताह इंजर्ड हो गए थे। इंजरी की वजह से उन्हें छह सप्ताह तक क्रिकेट से बाहर रहना होगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "उनके कंधे में चोट लगी है। यह एक बुरा एक्सीडेंट है, लेकिन यह बहुत जल्दी ठीक हो गया। वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। हमारे दिमाग में वनडे सीरीज है। उसे देखते हुए हम किसी भी चीज पर जोर नहीं देंगे। हमें उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।"
वाल्टर ने कहा, "रचिन खुद को चोट पहुंचाने के लिए अनोखे तरीके ढूंढता है। मेरा मतलब है, ऐसी चीजें होती हैं, इसलिए सच कहूं तो मैं इसमें बहुत ज्यादा नहीं सोचता।"