महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी भारत के महानतम कप्तानों में से एक हैं। इन दोनों की ही लीडरशिप में इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बना है और आईपीएल में भी दोनों ने ही बतौर कप्तान पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किये हैं। हालांकि इन दोनों का ही कैप्टेंसी स्टाइल बिल्कुल अलग है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) जिन्होंने रोहित और धोनी दोनों की ही कैप्टेंसी में क्रिकेट खेला, उन्होंने दोनों की कैप्टेंसी में अंतर पर खुलकर बात की है।
हरभजन सिंह का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपनी खिलाड़ियों को आजादी देते हैं, लेकिन वो अपने गेंदबाज़ों को बल्लेबाज़ों से मार पड़ने पर ये नहीं बताते कि अब उन्हें आगे क्या करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा इसके विपरीत काम करते हैं। वो अपने खिलाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा बात करके उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं।
वो बोले, 'धोनी और रोहित दोनों ही नेचर के मामले में बिल्कुल अलग हैं। धोनी कभी भी अपने खिलाड़ियों से ये बात नहीं करता कि उन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए। वो कहता है कि आप सीखो। मैं आपको धोनी का एक किस्सा बताता हूं। हम दोनों सीएसके के लिए खेल रहे थे। वो कीपिंग कर रहा था और मैं शॉर्ट फाइल लेग पर खड़ा था। शार्दुल बॉलिंग कर रहा था और केन विलियमसन ने उन्हें पहली बॉल पर चौका मार दिया। अगली बॉल पर भी ऐसा ही हुआ।'