IND Vs SL 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर छह मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी। श्रीलंका के इस भारतीय दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी, जिसका पहला मुकाबला पहले दिल्ली में खेला जाना तय था। हालांकि, अब इस मैच के आयोजन स्थल में बदलाव कर दिया गया है। बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए नए वेन्यू का ऐलान किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (5 नवंबर) को इसकी जानकारी दी। बोर्ड के मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अब 13 दिसंबर को दिल्ली के बजाय विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि मैच की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सिर्फ वेन्यू बदला गया है।
News First ODI between India and Sri Lanka to be held on December 13 shifted from Delhi to Visakhapatnam More details TeamIndia INDvSL mflone https://t.co/P9wJkuYdtJ
BCCI (BCCI) November 5, 2026
दरअसल, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने बीसीसीआई से इस मुकाबले का आयोजन दिल्ली से बाहर कराने का अनुरोध किया था। इसके पीछे स्टेडियम में मौसम के कारण मैच प्रभावित होने की आशंका और प्रस्तावित नवीनीकरण कार्य को वजह बताया गया। इसी अनुरोध को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने पहले वनडे के लिए विशाखापत्तनम को नया वेन्यू तय किया है।