India vs Pakistan: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तमाम भारतीय फैंस का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में भारत की छोरियों ने पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से कारारी शिकस्त देकर टी20 वर्ल्डकप का शानदार आगाज किया है। टीम इंडिया को मिली इस जीत में ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता जिन्होंने हार के जबड़े से जीत छीनकर पाकिस्तानी टीम को ढेर कर दिया।
जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंद पर नाबाद 53 की पारी खेली वहीं ऋचा घोष ने 20 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए। दोनों के बीच हुई नाबाद 58 रनों की साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत दिला दी। टीम इंडिया को मिली इस जीत के बाद पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने दिल छू लेने वाला संदेश पोस्ट करते हुए लिखा, 'लिपट कर रोए अपनी बेटियों से वो, जो कहते थे विरासत के लिए बेटा जरूरी है।' दूसरे यूजर ने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया की इमोशनल क्लिप शेयर की है जिसमें टीम इंडिया की महिला खिलाड़ी वर्ल्डकप का खिताब जीत जाती हैं। वहीं अन्य यूजर्स भी टीम इंडियो को मिली इस जीत के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं।
लिपट कर रोये अपनी बेटियों से वो अपनी हालात पर,
— Suraj Sharma (@SurajSh56392161) February 12, 2023
जो कहते थे
विरासत के लिए बेटा जरूरी है।#T20WorldCup #INDvPAK #T20WorldCup2023 #richaghosh #JemimahRodrigues @BCCI @cricketworldcup @ICC pic.twitter.com/Wo4jjYxGdV
What a win for Indian women's cricket team. What a knock, Well played Richa Ghosh and Jemimah Rodrigues vs Pakistan.#INDvsPAK #T20WorldCup2023 pic.twitter.com/oIPjFebsbQ
— Jigar :) (@itsmejigarr) February 12, 2023
What a win for Indian women's cricket team. What a knock, Well played Richa Ghosh and Jemimah Rodrigues vs Pakistan.#INDvsPAK #T20WorldCup2023 pic.twitter.com/J4G20DQROS
— Shashiveer Sharma (@ShashiveerShar1) February 12, 2023
#INDvsPAK पाकिस्तान को धूल चटाई
— Amit b kothari (@Amitbkothari9) February 12, 2023
“महारी छोरियाँ छोरों से कम हे के ..