Advertisement

महिला वर्ल्ड कप : साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

लिसेस्टर, 8 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारत ने महिला वर्ल्ड कप में अपने पांचवें मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लगातार चार मैच जीतने के बाद भारत की नजरें पांचवीं जीत पर

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma July 08, 2017 • 15:35 PM
India women vs South Africa Women ICC Womens World CUp 2017
India women vs South Africa Women ICC Womens World CUp 2017 ()
Advertisement

लिसेस्टर, 8 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारत ने महिला वर्ल्ड कप में अपने पांचवें मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लगातार चार मैच जीतने के बाद भारत की नजरें पांचवीं जीत पर हैं। साथ ही वह इस मैच में जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। 

इस मैच में भारतीय कप्तान मिताली राज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बनने के रिकार्ड पर नजरें टिकाए बैठी हैं। वह इस मुकाम से महज 34 रन दूर हैं।

Trending


भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मानसी जोशी की जगह शिखा पांडे को अंतिम एकादश में चुना गया है।

टीमें : 

भारत : मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, नुजरत परवीन, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा, पूनम यादव, शिखा पांडे, मोना मेसराम, वेदा कृष्णमूर्ति, राजेश्वरी गायकवाड, एकता बिष्ट।

दक्षिण अफ्रीका : डेन वान निर्केक (कप्तान), लॉरा वॉलवर्डाट, लिजेली ली, तृषा चेट्टी, मिगनोन डु प्रीज, मारिजाने कैप, चोले ट्रयोन, सुने लुस, शबनिम इस्माइल, अयबोंगा खाका, मोसेलिने डेनियल्स। 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS