भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हल्का-फुल्का ब्रेक लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव संग ईशान किशन, संजू सैमसन और अन्य खिलाड़ी जंगल सफारी पर नजर आए। नागपुर के आसपास मौजूद टाइगर रिज़र्व में खिलाड़ियों ने खुले जिप्सी सफर का लुत्फ उठाया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली 5 पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तैयारियों के बीच थोड़ा सुकून का वक्त निकाला। कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ साथियों के साथ जंगल सफारी पर पहुंचे, जहां खिलाड़ियों ने प्रकृति के बीच समय बिताया। इस दौरान संजू सैमसन, ईशान किशन, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह भी उनके साथ नजर आए।
पहला टी20 मुकाबला नागपुर में होने के चलते खिलाड़ियों ने सोमवार (19 जनवरी) को विदर्भ क्षेत्र के पास मौजूद टाइगर रिज़र्व का रुख किया। यह इलाका अपनी बाघों की संख्या के लिए जाना जाता है। खिलाड़ी खुले जिप्सी वाहन में सफर करते दिखे और वन्य जीवन को करीब से देखने का अनुभव लिया।
Ishan Kishan, Sanju Samson, Rinku, Bishnoi and SKY today during Jungle Safari Ig Sher nhi mila inheIshanKishan pic.twitter.com/2EstjyZqgK Ayush Cricket (AyushCricket32) January 19, 2026
Sanju Samson, Suryakumar Yadav, Ishan Kishan, Rinku Singh and Ravi Bishnoi enjoying the jungle safari ride during their off time in Nagpur.SanjuSamson SuryakumarYadav IshanKishan RinkuSingh RaviBishnoi pic.twitter.com/vnu7VBhutT Saabir Zafar (Saabir Saabu01) January 19, 2026