मई 01, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के तीनो फॉर्मेट के मौजूदा कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली की प्रेम कहानी हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। चाहे वुमेन्स डे के मौके पर अनुष्का के लिए मैसेज देने की बात हो या फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी में अनुष्का को जगह देने की बात हो, फैंस इन सभी गतिवधियों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं।
आज अनुष्का शर्मा का बर्थडे है और वो 29 साल की हो गईं हैं। इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर विराट और अनुष्का की लव स्टोरी शुरू कैसे हुई थी।
पब्लिक में अपने इश्क का खुल्लम खुल्ला इजहार करने वाले विराट पहली बार अनुष्का से एक टीवी एड के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच तगड़ी दोस्ती हुई और फिर इसी दोस्ती पर प्यार का गहरा रंग चढ़ गया। दोनों कई फंक्शंस के रेड कार्पेट पर साथ जाने लगे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप