Ahmedabad: India's Practice Ahead of T20 World Cup Final (Image Source: IANS)
T20 World Cup Final: भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 96 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया। हेड कोच गौतम गंभीर ने खिताबी जीत का श्रेय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को देते हुए स्पष्ट तौर पर कहा था कि 'उनकी काफी आलोचना होती है, लेकिन वह अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।' अगरकर के ही कार्यकाल में भारत ने 3 आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किए।
अजीत अगरकर ने साल 2023 में सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। ये वो दौर था, जब परिस्थितियां अलग थीं, लेकिन करीब 3 साल के कार्यकाल में अगरकर ने मुश्किल और साहसिक फैसले लेकर परिणाम भारत के पक्ष में मोड़ दिए।
बीते तीन वर्षों में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान 3 खिताब अपने नाम किए।