IPL 2022: केएल राहुल ने ठोका तूफानी शतक, लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को दिया 200 रनों का लक्ष्य (Image Source: Google)
कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के धमाकेदार शतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुऊआत अच्छी रही और राहुल-क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े।
फेबियन एलेन ने डी कॉक को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। डी कॉक ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। पांडे ने 29 गेंद ने छह चौकों की बदौलत 38 रन बनाए और उन्हें मुरुगन अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया।
Hundred For KL Rahul!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 16, 2022
.
.#Cricket #IPL #IPL2022 #LSGvMI #LSG #KLRahul pic.twitter.com/6o3vHC6zwb