IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच के दौरान डगआउट में बैठे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कुछ ऐसा कर रहे थे, जिसे देखकर कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रवि शास्त्री (Ravi Shastri) भी खुद को रोक नहीं पाए।
यह घटना उस समय की है जब भारतीय उपकप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी बल्लेबाजी का इंतजार करते हुए डगआउट में बैठे थे। अय्यर उस समय पूरी तरह से पैड पहनकर तैयार थे। इसी दौरान उन्होंने आंखों की एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया। वह बल्ले को दोनों हाथों से पकड़कर अपने चेहरे के ठीक सामने सीधा रखे हुए थे और अपनी नजरें दाईं से बाईं तरफ और फिर बाईं से दाईं तरफ घुमा रहे थे।
अय्यर इस एक्सरसाइज में पूरी तरह से ध्यान लगाए हुए थे। इसी बीच कैमरे की नजर उन पर पड़ गई और वह स्क्रीन की तरफ देखने लगे। कैमरे में खुद को देखकर अय्यर के चेहरे पर शरारती मुस्कान आ गई और वह हंसने लगे। लेकिन इस पूरे वाकये को और भी मजेदार बना दिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने।