यूएई से हार के बावजूद ओमान मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर में पहुंचा, जानिए आखिर ये कैसे हुआ? (यूएई से हार के बावजूद ओमान मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर में पहुंचा, जानिए आखिर ये कैसे हुआ?)
वर्ल्ड कप लीग 2 के आखिरी मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हाथों 42 रनों से शिकस्त झेलने के बावजूद, ओमान ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2027 में अपनी जगह सुनिश्चित की।
यह ओमान की लगातार सातवीं हार थी, जिससे उनके और नामीबिया के अंक बराबर (33 अंक) हो गए। लेकिन, -0.224 के बेहतर नेट रन रेट की वजह से ओमान लीग से सीधे क्वालीफाई करने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई।
बुधवार को आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए, यूएई ने 50 ओवरों के खेल में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। कप्तान राहुल चोपड़ा और अदीब उस्मानी ने 47-47 रन की पारी खेली, जबकि बासिल हमीद ने 43 रनों का योगदान दिया। ओमान के गेंदबाजों में बाएं हाथ के स्पिनर शकील अहमद 42 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए।