Advertisement

आईपीएल 2023: पंजाब किंग्स ने चोटिल राज बावा की जगह गुरनूर को अनुबंधित किया

पंजाब किंग्स ने चोटिल राज बावा की जगह गुरनूर सिंह बरार को मौजूदा आईपीएल के शेष सत्र के लिए बुधवार को 20 लाख रुपये की कीमत पर अनुबंधित किया।

IANS News
By IANS News April 05, 2023 • 16:14 PM
IPL 2023: Punjab Kings sign Gurnoor as replacement of injured Raj Bawa
IPL 2023: Punjab Kings sign Gurnoor as replacement of injured Raj Bawa (Image Source: IANS)
Advertisement

पंजाब किंग्स ने चोटिल राज बावा की जगह गुरनूर सिंह बरार को मौजूदा आईपीएल के शेष सत्र के लिए बुधवार को 20 लाख रुपये की कीमत पर अनुबंधित किया।

बावा ने पिछले सत्र में पंजाब किंग्स के लिए दो मैच खेले थे और वह बाएं कंधे की चोट के कारण मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं।

Trending


बाएं हाथ के बल्लेबाजी आलराउंडर गुरनूर ने दिसम्बर 2022 में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था।

गुरनूर ने पांच प्रथम श्रेणी मैचों में 107 रन बनाने के अलावा सात विकेट लिए हैं।

पंजाब ने अपने पहले मैच में केकेआर को हराया था। पंजाब का बुधवार शाम को राजस्थान रॉयल्स से असम के गुवाहाटी में मुकाबला होगा।

Also Read: IPL के अनसुने किस्से 


Cricket Scorecard

Advertisement