आईपीएल 2024 (IPL 2024) के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली (Virat Kohli) के अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया था। हालांकि आरसीबी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को लगता है कि पंजाब के खिलाफ मैच खत्म नहीं कर पाने से कोहली निराश होंगे। विराट का ये टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 100वां अर्धशतक है।
डिविलियर्स ने कहा कि, "मैंने मैदान पर कुछ संकेत देखे जब वे पहले हाफ में वहां थे। मैं उसकी आंखों में बिल्कुल वास्तविक समर्पण, कमिटमेंट और प्रेरणा देख सकता था। यह आदमी आज रात काम से मतलब रखता है और कोई भी उनके रास्ते में खड़ा नहीं होने वाला है। दुर्भाग्य से, उसने इसे अंतिम छोर पर पूरा नहीं किया जैसा वह चाहता था। उसे जानते हुए, वह आज रात अपने कमरे में एनालाइज करेगा। जैसे, मैंने वह गेम खत्म क्यों नहीं किया? अपने आप पर बहुत सख्त? कभी-कभी।"
साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, "वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने आज रात बहुत अच्छा खेला। उन्होंने इसे बरकरार रखा, खुद को खेल में बनाए रखा और सही शॉट खेले। उन्होंने सचमुच ऐसा किया। और ये सिर्फ बड़े शॉट नहीं थे।" कोहली ने इस मैच में 49 गेंद में 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।