टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच ना तो पाकिस्तानी टीम के लिए अच्छा रहा और ना ही पाकिस्तानी फैंस के लिए क्योंकि इस मैच में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा और दूसरी तरफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तानी फैन की इंग्लिश फैन के साथ लड़ाई भी हो गई।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी सपोर्टर एक अंग्रेज़ फैन से भिड़ गया। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि कई श्रीलंकाई सपोर्टर लड़ाई रोकने के लिए बीच में आ गए। जिस पाकिस्तानी फैन की बात हो रही है उसका नाम सऊद है और उस पर पूरे टूर्नामेंट के दौरान फैंस को भड़काने और विरोधी सपोर्टर्स को 'बुली' करने का आरोप है।
ये वीडियो ऑस्ट्रेलियन इन्फ्लुएंसर जेक जीनिंग्स ने शेयर किया। जेनिंग्स ने एक्स पर लिखा, "बेवकूफी भरे खेल खेलो, बेवकूफी भरे इनाम जीतो। सीरियल ऑफेंडर। आईसीसी को स्टैंड लेने का समय आ गया है।" इस बीच, सऊद ने आरोप लगाया है कि इंग्लैंड का फैन सबसे पहले उनके पास आया और बदतमीज़ी की। उन्होंने दावा किया कि इंग्लिश सपोर्टर जेक के दोस्त थे और उन्होंने उन पर 'बीयर फेंकी' जिससे हाथापाई हुई।
Play silly games, win silly prizes.
— Jake Jeakings (@JakeJeakings1) February 24, 2026
Serial offender. Time for the @ICC to take a stand. #cricket #worldcup pic.twitter.com/pdbrAG13tY