Advertisement
Advertisement

अपने ऊपर फिल्म बनाने के लिए धोनी ने मांगे 45 करोड़ रूपए

कमाई के मामले में महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटरों और दूसरे खेलों के बड़े स्टार्स को पहले ही पीछे छोड़ चुके है लेकिन अब वह बॉलीवुड

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 11, 2015 • 00:24 AM
MS Dhoni
MS Dhoni ()
Advertisement

25 अगस्त (नई दिल्ली) । कमाई के मामले में महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटरों और दूसरे खेलों के बड़े स्टार्स को पहले ही पीछे छोड़ चुके है लेकिन अब वह बॉलीवुड स्टार्स को भी इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। साल के शुरूआत में खबर आई थी की टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर एक फिल्म बनने जा रही है। धोनी ने नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए 45 करोड़ की मांग करी है।  

इस फिल्म का काम शुरू हो गया था, लेकिन धोनी द्वारा 45 करोड़ रूपए की मांगे जाने के बाद यह फिल्म मुसीबतों में पढ़ती नजर आ रही है। 

Trending


ए वेडनसडे औऱ स्पेशल 26 जैसी हिट फिल्म बना चुके नीरज पांडे यह फिल्म बना रहे थे। फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया था। फिल्म काई पो चे में क्रिकेट कोच की भूमिका निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में धोनी का किरदार निभाने वाले थे।सुशांत ने इस फिल्म पर काम भी करना शुरू कर दिया था और वह धोनी के होम टाउन रांची में जाकर इस रोल के लिए अपने आपको तैयार करने में लग गए थे।

पूर्व क्रिकेटर औऱ टीम इंडिया के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन के ऊपर भी एक फिल्म बन रही है जिसमें अजहरूद्दीन का किरदार इमरान हाशमी निभा  रहे हैं। 

(Team Cricketnmore)

 

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS
Advertisement
Advertisement