आखिरी विकेट लेने में देरी पर अर्शदीप ने जताया अफसोस, कहा- हम थोड़े लालची हो गए (आखिरी विकेट लेने में देरी पर अर्शदीप ने जताया अफसोस, कहा- हम थोड़े लालची हो गए)
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है कि बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले वनडे में न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवरों में विकेट लेने की कोशिश में हम थोड़े लालची हो गए थे।
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बाद न्यूजीलैंड के 9 विकेट 146 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी करते हुए ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी ने टीम का स्कोर 185 तक पहुंचा दिया। टिकनर ने 23 गेंदों में 34 रन की अपनी पारी में चार छक्के मारे, जिसमें अर्शदीप के खिलाफ 38वें ओवर में लगाए गए तीन छक्के भी शामिल थे।
भारत की तरफ से अर्शदीप ने 4 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार ने 3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिला।