गुरुग्राम में दृष्टिबाधित महिलाओं के लिए भारत-नेपाल टी20 क्रिकेट सीरीज का आयोजन (गुरुग्राम में दृष्टिबाधित महिलाओं के लिए भारत-नेपाल टी20 क्रिकेट सीरीज का आयोजन)
गुरुग्राम में दृष्टिबाधित महिला क्रिकेटरों के लिए भारत और नेपाल के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज आयोजित की जाएगी। यह सीरीज 2 से 8 दिसंबर तक 'द बॉल पार्क क्रिकेट ग्राउंड' में खेली जाएगी।
विश्व चैंपियन भारत और नेपाल की टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज का उद्देश्य दृष्टिबाधित महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना और महिला पैरा क्रिकेट को बढ़ावा देना है।
इस सीरीज का आयोजन 'क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया' (सीएबीआई) ने 'समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड' और सीएसआर पार्टनर 'आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड' के सहयोग से किया है। इसकी घोषणा मंगलवार को गुरुग्राम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।