दूसरा टी20: फिल-डोनाल्ड के बीच 151 रन की साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बराबरी पर इंग्लैंड (दूसरा टी20: फिल-डोनाल्ड के बीच 151 रन की साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बराबरी पर इंग्लैंड)
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैरारा ओवल में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच 3 विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज के शेष तीन मैच 27 नवंबर (ब्रिस्बेन), 29 नवंबर (सिडनी) और 2 दिसंबर (कैनबरा) को खेले जाने हैं।
क्वींसलैंड में मंगलवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इस टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। कप्तान मिचेल मार्श 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सैम हार्पर ने फ्रेजर-मैकगर्क के साथ दूसरे विकेट के लिए 14 गेंदों में 28 रन जोड़े।