हरप्रीत भाटिया: भारतीय घरेलू क्रिकेट में बिखेरी चमक; आईपीएल भी खेले, साल 2026 में किया यूएई के लिए डेब्यू (हरप्रीत भाटिया: भारतीय घरेलू क्रिकेट में बिखेरी चमक; आईपीएल भी खेले, साल 2026 में किया यूएई के लिए डेब्यू)
भारत में जन्मे हरप्रीत सिंह भाटिया ने मंगलवार को भारत-ए के विरुद्ध 144 गेंदों में 4 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 130 रन जड़े। उनकी इस शानदार पारी के दम पर यूएई ने भारतीय टीम के खिलाफ 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए।
11 अगस्त 1991 को मध्य प्रदेश में जन्मे हरप्रीत ने भारत में ही आयु वर्ग क्रिकेट में एक होनहार बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बना ली थी। वह कूच बिहार ट्रॉफी 2008-09 के दौरान 7 मुकाबलों में 709 रन बनाकर चमके। इस सीजन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर चुना गया।
इसके बाद साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। इस दौरे पर उन्होंने 54.20 की औसत से 262 रन जड़ दिए। इसके बाद साल 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे।