Gurnoor Brar And Blair Tickner Banter Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) ने ऑकलैंड ODI (NZ vs IND 1st ODI) में शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के सामने 9.2 ओवर किए और 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसी बीच गुरनूर की ब्लेयर टिकनर के साथ मीठी झड़प हुई जिसमें आखिरी हंसी गुरनूर ने ही हंसी। इस Funny Banter का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 41वें ओवर में घटी। गुरनूर अपना आखिरी ओवर करने आए थे जिसकी पहली गेंद पर उन्होंने टिकनर को बाउंसर फेंका। टिकनर के पास इसका कोई जवाब नहीं था और वो सामने शॉट खेलने की कोशिश में चकमा खा गए। इसके बाद गुरनूर ने टिकनर को छेड़ा और उन्हें पुल शॉट खेलने को कहा। यहां टिकनर भी पीछे नहीं हटे और गुरनूर को चैलेंज देखकर विकेट पर बॉल डालने को कहा।
इसके बाद गुरनूर ने अगली ही गेंद पर टिकनर का काम तमाम कर दिया। उन्होंने एक तेज तर्रार शॉर्ट बॉल फेंकी। इस पर टिकनर ने बैकफुट पर जाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। वो बॉल को कनेक्ट करने में नाकम रहे। बराड़ की गेंद उनके बैट के ऐज से टकराकर सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में गई। तो इस तरह बराड़ ने आखिरी हंसी और टिकनर को मिनी बैटल में हराया।