MS Dhoni's Birthday Bash in Videos and Pictures ()
8 जुलाई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी शुक्रवार (7 जुलाई) को 36 साल के हो गए। इस मौके पर पूरी इंडियन क्रिकेट टीम और धोनी के वाइफ और बेटी जीवा ने मिलकर बड़े खास अंदाज में धोनी की जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
धोनी ने पूरी टीम इंडिया के साथ मिलकर केक काटा। युवराज सिंह और शिखर धवन उनके चहरे पर केक लगाने के लिए पीछे खड़े। लेकिन धोनी ने केक काटने के बाद खुद ही अपना चेहरा केक में मार लिया।
केक थैरेपी के बाद धोनी के साथ सेल्फी लेने का दौर शुरु हो गया। कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत हार्दिक पांड्या हर किसी ने मिस्टर कूल माही के साथ सेल्फी खिंचवाई। आइए देखतें है कैसे टीम इंडिया ने बनाया धोनी के बर्थ डे का जश्न।