Advertisement

अपने ही देश के इस महान खिलाड़ी के साथ ऐसा कर साउथ अफ्रीका ने किया अपमान

  जोहांसबर्ग, 21 अप्रैल|साउथ अफ्रीका की टी-20 ग्लोबल डेस्टीनेशन लीग के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) द्वारा चुने गए आठ मार्की खिलाड़ियों की सूची में दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का नाम नहीं है। यह आठ खिलाड़ी लीग के शुरुआती

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 21, 2017 • 18:26 PM
अपने ही देश के इस महान खिलाड़ी के साथ ऐसा कर साउथ अफ्रीका ने किया अपमान
अपने ही देश के इस महान खिलाड़ी के साथ ऐसा कर साउथ अफ्रीका ने किया अपमान ()
Advertisement

 

जोहांसबर्ग, 21 अप्रैल|साउथ अफ्रीका की टी-20 ग्लोबल डेस्टीनेशन लीग के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) द्वारा चुने गए आठ मार्की खिलाड़ियों की सूची में दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का नाम नहीं है। यह आठ खिलाड़ी लीग के शुरुआती दो चरणों तक मार्की खिलाड़ी रहेंगे।  स्टेन को छोड़कर इस सूची में अब्रहाम डिविलियर्स, फाफ डू प्लेसिस, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर, क्विंटन डी कॉक और ज्यां पॉल ड्यूमिनी शामिल हैं।  यह आठों खिलाड़ी आठ अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ेंगे। 

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गाट ने कहा, "हमारे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का चयन करना उत्साहित करने वाला था। जब हम प्रशंसकों से हर प्रेंचाइजी टीम को 'होमटाउन हीरो' चुनने को कहेंगे तो यह और भी रोमांचक होगा।"  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
उन्होंने कहा, "हमें अपने खिलाड़ियों की विश्व स्तरीय पहचान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विश्व स्तर पर उनका काफी नाम है। हमारे दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसकों को इन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का यह अच्छा मौका है।"उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह जारी की गई मार्की खिलाड़ियों की सूची के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अपनी टीम को और मजबूत करेंगे।"

इस पर दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट और टी-20 टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कहा, "आठ मार्की खिलाड़ियों में चुने जाना अच्छा अहसास है। यह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।"
हर फ्रेंचाइजी को दक्षिण अफ्रीका के मार्की खिलाड़ी के अलावा एक अंतर्राष्ट्रीय मार्की खिलाड़ी भी दिया जाएगा। हर फ्रेंचाइजी की 17 सदस्यीय टीम में कुल दो मार्की खिलाड़ी होंगे। 

Trending


 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

बाकी खिलाड़ी टीम के मालिक और कोच द्वारा खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में से चुने जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय मार्की खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, ड्वायन ब्रावो, केरन पोलार्ड, इंग्लैंड के इयोन मोर्गन, केविन पीटरसन और जेसन रॉय, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्लम शामिल हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS