Matt Renshaw ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, इस लिस्ट में बने ऑस्ट्रेलिया के नंबर 1 (Australia batter Matt Renshaw)
Australia vs Zimbabwe 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ (Matt Renshaw ODI Record) ने मंगलवार (15 सितंबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए रैनशॉ ने अपना पहला शतक जड़ा और 94 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 109 रन की पारी खेली।
इसके अलावा यह किसी भी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने मार्क वॉ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1999 में 106 रन की पारी खेली थी।
22 साल बाद शतक