Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैदानी छींटाकशी खेल का हिस्सा, लेकिन सीमा के भीतर हो : रिकी पॉन्टिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने आज कहा कि मैदानी छींटाकशी खेल का हिस्सा है लेकिन इसे सीमा

Advertisement
Ricky Ponting Mumbai Indians
Ricky Ponting Mumbai Indians ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Apr 05, 2015 • 04:50 PM

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (CRICKETNMORE) । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने आज कहा कि मैदानी छींटाकशी खेल का हिस्सा है लेकिन इसे सीमा के भीतर होना चाहिये। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पॉन्टिंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''मेरा मानना है कि यह खेल का हिस्सा है लेकिन खिलाड़ियों को पता होना चाहिये कि सीमारेखा कहां है और वे इसे पार नहीं करें। हम अपने खिलाड़ियों से इतना ही कह सकते हैं।’’

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
April 05, 2015 • 04:50 PM

उन्होंने कहा, ''हमें मुंबई इंडियंस की चिंता है। विश्व कप में क्या हुआ या उससे पहले क्या हुआ, वह सोचना हमारा काम नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे खिलाड़ी समझें कि हम उनसे क्या चाहते हैं।’’ मैदानी छींटाकशी के सवाल पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ''मेरा भी यही मानना है।’’ रोहित ने शनिवार को यहां आईपीएल मैच अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लिया था। यह पूछने पर कि उन्होंने सम्मेलन में क्या कहा, रोहित ने कहा, ‘‘हमने खेल के संचालन के बारे में बात की। यह खेल में हित में था। यह काफी छोटी बातचीत थी और मैं सार्वजनिक तौर पर नहीं बता सकता।’’ मुंबई इंडियंस टीम के मैनेजर राहुल सांघवी ने कहा कि खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार निरोधक मसलों पर आईपीएल के दिशा निर्देशों क पालन करने को कहा गया है।

Trending

एजेंसी

Advertisement

TAGS
Advertisement