Preview South Africa vs Sri Lanka 3rd Match ICC Champions Trophy 2017 ()
लंदन, 3 जून (CRICKETNMORE)| बुरे दौर से गुजर रही कमजोर श्रीलंकाई टीम आज चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका की मजबूत टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ग्रुप बी का यह पहला मुकाबला द ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
आईसीसी टूर्नामेंट में अंतिम समय में लड़खड़ा जाने (चोकर्स) की शोहरत रखने वाली साउथ अफ्रीका विजयी शुरुआत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
श्रीलंका इस मैच में अपने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के बिना मैदान पर उतर सकती है। मैथ्यूज इस साल लगातार चोटों से परेशान रहे हैं और अधीकतर मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। अगर वह शनिवार का मैच नहीं खेलते हैं तो उपल थरंगा टीम की कमान संभाल सकते हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप