IPL 2027 के लिए ट्रेड विंडो खुल हुई है और दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुलदीप यादव-ऋषभ पंत की पहली सफल ट्रेड पूरी हो गई है। गौरतलब है कि इसी बीच अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हार्दिक को ट्रेड करके लेने के लिए दो टीमें पूरी जान लगा रही है। इनमें से एक टीम ने तो हार्दिक को कैप्टेंसी तक ऑफर कर दी है।
दरअसल, ये टीम है कोलकाता नाइट राइडर्स, जो कि हार्दिक पांड्या को आगामी आईपीएल सीजन से पहले किसी भी तरह अपनी स्क्वाड में शामिल करना चाहती है। इसके लिए वो मुंबई इंडियंस के टॉप मैनेजमेंट से टच में है और लगातार उनसे ट्रेड के लिए बातचीत कर रहे हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने हार्दिक को कैप्टेंसी देने तक की बात कह दी है।
KKR के अलावा राजस्थान रॉयल्स भी हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में लेने के मूड में है। वो MI को हार्दिक के बदले यशस्वी जायसवाल को दे सकते हैं, जिन्होंने अब तक IPL में 83 मैचों में 33.67 की औसत और 152.79 की स्ट्राइक रेट से 2,593 रन बनाए हैं। वो IPL इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के लिए चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।