IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग इस मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ बुधवार (1 जुलाई) को डरहम में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने पहले मुकाबले के लिए संतुलित टीम चुनी है, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग इस मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मंगलवार (30 जून) को हुई प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में बताया कि आर्चर और टंग को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। दोनों खिलाड़ी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलते नजर आए थे।
Our XI is IN
England Cricket (englandcricket) June 30, 2026
Click below to see our team for our series opener with India...