Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिमरन हेटमायर: ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले से ज्यादा ‘बालों’ से दिखाता है फ्रेंचाइजी के प्रति वफादारी

शिमरोन हेटमायर IPL 2022 में गजब की फॉर्म में हैं। शिमरोन हेटमायर ने फ्रेंचाइजी के प्रति वफादारी दिखाने का नया तरीका खोजा है जो उनके बालों का रंग है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 19, 2022 • 12:41 PM
Cricket Image for Shimron Hetmyer made weird sounds like Rishabh Pant
Cricket Image for Shimron Hetmyer made weird sounds like Rishabh Pant (Shimron Hetmyer)
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) गजब की फॉर्म में हैं। आईपीएल 2022 लीग-स्टेज मुकाबले में लगभग हर मैच में हेटमायर बल्ले से आग उगल रहे हैं और अपनी टीम के लिए एक से बढ़कर एक पारी खेल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हेटमायर ने 13 गेंदों पर 2 चौके और 2 छ्क्के की मदद से 26 रन बनाए। शिमरन हेटमायर ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्ले से कहीं ज्यादा अपने बालों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

शिमरन हेटमायर ने फ्रेंचाइजी के प्रति वफादारी दिखाने का नया तरीका खोजा है जो उनके बालों का रंग है। शिमरन हेटमायर आईपीएल से पहले अपने बालों को उसी रंग में रंग लेते हैं जो उनकी फ्रेंचाइजी का थीम कलर होता है। जैसे इस बार शिमरन हेटमायर ने अपने बालों को गुलाबी रंग में रंगा हुआ है।

Trending


इससे पहले जब वो दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े थे तब उन्होंने अपने बालों का कलर नीला करवा लिया था जो दिल्ली कैपिटल्स का थीम कलर था। वहीं आरसीबी में रहने के दौरान उनके बालों का रंग आरसीबी के थीम कलर पर था।

वहीं अगर केकेआर के खिलाफ मैच की बात करें तो हेटमायर लगभग हर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की यादें ताजा हो गईं।

ऋषभ पंत मैदान पर विकेटकीपिंग के दौरान अजीब-अजीब आवाजें निकालने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ हेटमायर के केस में भी देखने को मिला। अंत के ओवर में हेटमायर को शॉट मिस करने के बाद गुस्से में जोर से चिल्लाते हुए और अजीब सी आवाज निकालते हुए सुना गया। 20 वें ओवर में केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की शॉर्ट-पिच गेंद का सामना करते हुए, हेटमेयर मिड-विकेट क्षेत्र में शॉट खेलने से चूक गे थे। जिसके बाद हेटमायर का रिएक्शन देखने लायक था।

हेटमायर को गुस्से में नो-नो चिल्लाते और अपने स्थान पर कूदते हुए देखा गया। देखने वाले हेटमायर की प्रतिक्रिया पर खुदको हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं। यहां तक ​​​​कि कमेंटेटर भी हेटमायर के रिएक्शन के बाद मजे लेते हुए सुनाई दिए।

यह भी पढ़ें: ब्रेंडन मैकुलम से उलझे श्रेयस अय्यर, आउट ऑफ कंट्रोल होकर हुए इमोशनल, देखें VIDEO

शिमरोन हेटमायर ने अब तक आईपीएल 2022 के 6 मैचों में 74.33की औसत और 179.84 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं। वहीं उनके पूरे आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 158.80 की शानदार स्ट्राइक रेट से 37 मैचों में 740 रन बनाए हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement