T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चला है। 52 रोमांचक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं। भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, और न्यूजीलैंड ने अंतिम चार का टिकट हासिल किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी, जबकि पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली साउथ अफ्रीका की टीम पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
आइए आपको बताते हैं 2007 से लेकर 2026 तक किन टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण खेला गया था। इस विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था।