Advertisement

एबी डी विलियर्स IPL के साथ अब इस टी20 लीग में भी मचाएंगे धमाल

जोहानसबर्ग, 2 जून (CRICKETNMORE)| क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक टी-20 क्रिकेट लीग के नाम का ऐलान किया है। आठ टीमों की इस लीग का नाम 'टी-20 ग्लोबल लीग' रखा गया है। साउथ अफ्रीका के इस आधिकारिक

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 02, 2017 • 11:12 AM
South Africa reveal T20 name, logo
South Africa reveal T20 name, logo ()
Advertisement

जोहानसबर्ग, 2 जून (CRICKETNMORE)| क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक टी-20 क्रिकेट लीग के नाम का ऐलान किया है। आठ टीमों की इस लीग का नाम 'टी-20 ग्लोबल लीग' रखा गया है। साउथ अफ्रीका के इस आधिकारिक लीग में विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। नाम के ऐलान के साथ इस लीग का लोगो भी लांच किया गया।

इससे पहले इस लीग का नाम टी-20 ग्लोबल डेस्टीनेशन लीग तय किया गया था लेकिन बाद में सीएसए ने इसका नाम छोटा करने का फैसला किया और डेस्टीनेशन शब्द को हटा दिया।

Trending


लंदन में 19 जून को आठ टीमों के मालिकों के नाम तय होंगे, साथ ही लीग के तय किए गए मार्की खिलाड़ियों को टीमें में बांटा जाएगा। टीमों का मालिकाना हक हासिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू कर दी गई थी।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

सीएसए के अध्यक्ष क्रिस नेंजानी ने एक बयान में कहा, "क्रिकेट साउथ अफ्रीका के तौर पर देश में खेल का अच्छा भविष्य तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है। नई टी-20 ग्लोबल लीग को लाकर और हितधारकों के साथ साझेदारी कर यह लीग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने को तैयार है।"

साउथ अफ्रीकी टीम के सदस्य डेविड मिलर ने कहा, "नई लीग के लिए उत्साह में इजाफे की शुरुआत हो चुकी है। इसका लोगो और नाम शानदार है। हम पहली टी-20 लीग की पहली गेंद का इंतजार कर रहे हैं।"   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

यहां देखें साउथ अफ्रीका की नई टी20  लीग का लोगो


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS