न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में रोहित शर्मा होंगे टीम इंडिया के कप्तान, मैदान पर उतरते ही बनेगा रि (Twitter)
30 जनवरी। चौथे वनडे में शुभमन गिल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है तो वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी को आराम भी दिया जा सकता है।
आपको बता दें कि चौथा वनडे रोहित शर्मा का बतौर खिलाड़ी 200वां वनडे मैच होने वाला है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 8 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 7 में भारत को जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।
वनडे में रोहित शर्मा के नाम अबतक कुल 215 छक्के दर्ज हो गए हैं जो धोनी के रिकॉर्ड के बराबर है। धोनी ने भी अबतक वनडे में 215 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा ने 215 छक्के जड़ने के लिए 183 पारियां खेली है तो वहीं धोनी ने वनडे में 215 छक्के 259 पारियों के दौरान जड़ा है।